देश- विदेश

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन, 49 वर्ष की उम्र में हुआ देहांत

नई दिल्ली। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और उद्योगपति अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन हो गया है। वह मात्र 49 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से उद्योग जगत और कारोबारी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।

अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक पोस्ट के जरिए बेटे के निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें माउंट सिनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को कार्डियक अरेस्ट आने से उनका निधन हो गया।

बुधवार रात करीब 10 बजे किए गए पोस्ट में अनिल अग्रवाल ने बेटे को याद करते हुए लिखा कि यह उनके जीवन का सबसे अंधकारमय दिन है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वे अपने बेटे से किए गए वादे को निभाते हुए अपनी कमाई का 75 प्रतिशत समाज के कल्याण के लिए समर्पित करेंगे।

गौरतलब है कि अग्निवेश अग्रवाल वेदांता समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL) के बोर्ड के सदस्य थे और कंपनी के संचालन से जुड़े अहम निर्णयों में उनकी सक्रिय भूमिका रही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनिल अग्रवाल के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए X पर लिखा, “अग्निवेश अग्रवाल का असामयिक निधन अत्यंत चौंकाने वाला और दुखद है। इस हृदयस्पर्शी श्रद्धांजलि में आपके गहन शोक की गहराई झलकती है। प्रार्थना है कि आप और आपका परिवार इस कठिन समय में शक्ति और साहस प्राप्त करें। ओम शांति।”

Related Articles

Back to top button