शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले लोकसभा और राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस, अडानी-मणिपुर मुद्दे पर घेरेगा विपक्ष

केंद्र सरकार इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करने की कोशिश करेगी. 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलने वाले इस शीतकालीन सत्र में विचार के लिए 16 विधेयकों की सूची तैयार की गई है, जिनमें वक्फ (संशोधन) विधेयक भी शामिल है. रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक भी हुई, जिसमें विपक्ष ने मणिपुर की हिंसा और प्रदूषण सहित कई मुद्दों पर चर्चा की मांग की. शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले.शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “नियम और परंपराएं एक दृष्टि देती हैं, एक दिशा देती हैं. इसलिए बाबासाहेब ने उस समय कहा था कि यह संविधान में आस्था रखने वाले लोगों और इसे लागू करने वालों पर निर्भर करेगा”, आज भी, चाहे वह संविधान हो या संसद हो, हमारे व्यवहार में मर्यादा के उच्च मानदंड होने चाहिए. मेरा विचार है कि संस्थानों की गरिमा और उच्च-स्तरीय परंपराओं को बनाए रखने के लिए बहुत कुछ सदस्यों के व्यवहार और आचरण पर निर्भर करता है.






