महादेव बेटिंग एप (mahadev betting app) केस मामले में इस वक्त की बड़ी कार्रवाई मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने की है। महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई पुलिस ने एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार किया (Mumbai Police arrested actor Sahil Khan) है। एक्टर को छत्तीसगढ़ में हिरासत में ले लिया गया है, जहां से उन्हें मुंबई से ले जाया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक खान द लायन बुक ऐप नाम के एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े हुए थे, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का भी हिस्सा है। मामले में पहले मुंबई पुलिस एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी। एक्टर ने जमानत के लिये कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी। वह लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार है, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है। एक्टर पर लायन बुक ऐप को प्रमोट और उनके इवेंट्स अटेंड करने का आरोप लगा है। लायन बुक को प्रमोट करने के बाद उन्होंने बतौर पार्टनर लोटस बुक 24/7 ऐप लॉन्च किया। साहिल ऐप को बढ़ावा देने के लिए अपने रौब का इस्तेमाल करते थे। वो सिलेब्रिटीज को बुलाते थे और ग्रांड पार्टियों का आयोजन करते थे फिलहाल मामले की जांच जारी है. जल्द ही पुलिस केस कई और बड़े पहलुओं को सामने ला सकती है।