छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बुजुर्ग पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार: शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण पुलिस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चाकू से हमला कर बुजुर्ग को गंभीर चोट पहुंचाई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित रामायण कुर्रे दिनांक 22.05.2025 को रात करीब 08:00 बजे पड़ोस के घर से अपनी मजदूरी का पैसा लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपी राजा बंधन (उम्र 22 वर्ष, निवासी धरदेई, थाना शिवरीनारायण) ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद राजा बंधन ने जान से मारने की नियत से उन पर मारपीट की और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 191/2025 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी राजा बंधन को उसके निवास स्थान से घेराबंदी कर धर दबोचा। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से चाकू से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने की बात स्वीकार की। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button