छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग कोरबा CSEB प्लांट में हादसा,ठेकाकर्मी की मौत

कोरबा जिले के सीएसईबी प्लांट में ठेका वेल्डर के तौर पर काम कर रहे एक युवक की ड्यूटी के दौरान हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज गोस्वामी (26) पिता काशीपुरी गोस्वामी, निवासी कटनी (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। वह दर्री क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था और एम.एस. कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से पिछले डेढ़ साल से सीएसईबी के कन्वेयर बेल्ट सेक्शन में कार्यरत था।

घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। हादसे के संबंध में प्रबंधन द्वारा स्पष्ट जानकारी नही दी गई। उधर मौत की खबर लगते ही परिजन भड़क उठे और सुरक्षा व्यवस्था की कमी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जिला अस्पताल में परिजनों और प्रशासन के बीच कई घंटे तक बातचीत चली।ठेकेदार ने कुल 11 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति जताई है। जानकारी के मुताबिक 4 लाख रुपये नगद तत्काल परिजनों को दे दिए गए, जबकि बाकी रकम लिखित समझौते के तहत दी जाएगी। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है और मामले की जांच जारी है। वहीं, इस घटना के बाद ठेका कंपनी और सीएसईबी प्रबंधन की जिम्मेदारी पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button