छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाधर्म संस्कृति
माँ मड़वारानी के दर्शन के लिए सोमवार को अफरीद से निकलेगी सैकड़ो भक्तों की पदयात्रा ।*

ओपी राठौर/ जांजगीर — सोमवार रात्रि 8 बजे श्री गणेश सेवा समिति अफरीद के तत्वाधान में माँ सारगढ़हीन दाई मंदिर परिसर अफरीद से सैकड़ो भक्तों की टोली माँ मड़वारानी के दर्शन के लिए रवाना होगी । आपको बता दे प्रति वर्ष नवरात्री के अवसर पर ग्राम अफरीद सहित आस पास के भक्त 30 किलो मीटर पैदल चलकर पहाड़ पर विराजित माँ मड़वारानी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा करते है इस वर्ष भी बड़े उत्साह पूर्वक भक्तों की टोली सोमवर को अफरीद से रवाना होगी । दर्शन उपरांत समिति के तरफ से भंडारा प्रसाद की भी ब्यवस्था की गई है समिति के सदस्य विवेक राठौर एवम हरीश गुप्ता ने बताया की रात्रि 8 बजे यात्रा रवाना होगी वही भक्तों के लिए रास्ते मे जलपान की भी ब्यवस्था की जाएगी जो पूर्ण रूप से स्वस्थ् है वही इस यात्रा में भाग ले यात्रा के दौरान सजगता का विशेष ध्यान देने की अपील की गई है ।






