छत्तीसगढ़

CG BREAKING : सांसद बनने के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने छोड़ी विधायकी, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह को सौंपा इस्तीफा

रायपुर. भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद बनने के बाद आज विधायक पद से इस्तीफा दिया. अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा. इस दौरान विधायक अजय चंद्राकर, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, पूर्व सांसद सुनील सोनी सहित कई नेता मौजूद रहे.

इस्तीफे के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, एक नई पारी की शुरुआत कर रहा हूं. आप सभी का प्यार और दुलार मिलता रहेगा. मैं रायपुर दक्षिण की जनता से माफी मांगता हूं. मुझे विधायक का पद नई दायित्व के साथ छोड़ना पड़ा है. मैं संसद में जनहित के मुद्दों को उठाता रहूंगा. केंद्र में मंत्री नहीं बन पाने का मुझे मलाल नहीं है.

Related Articles

Back to top button