छत्तीसगढ़

खाना खाने गए युवकों को कर्मचारियों ने जमकर पीटा, देखें VIDEO…

कवर्धा. शहर के बस स्टैंड स्थित देवांगन चिकन सेंटर के कर्मचारियों ने खाना खाने गए युवक की जमकर लात घुसों से पिटाई की. इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चिकन सेंटर के कर्मचारियों की गुंडागर्दी साफ दिखाई दे रहा.

मिली जानकारी के मुताबिक, दो युवक चिकन सेंटर पहुंचे, जहां खाना का ऑर्डर दिया, लेकिन कर्मचारियों ने जो खाने का ऑर्डर दिया था वो नहीं लाए. इस बात पर उनकी तू-तू मैं-मैं हुई और बात इतनी बढ़ी कि 10 से 12 कर्मचारियों ने मिलकर दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी. इससे युवक के सिर में गंभीर चोट आई है.

Related Articles

Back to top button