छत्तीसगढ़जरा हटकेजांजगीर-चांपा

सड़े हुए केबल तार में हो रही विद्युत सप्लाई , बिजली गुल हो रही साय साय , केबल नही बदलने पर ग्रामीण करेंगे Nh49 पर चक्का जाम

ओपी राठौर — ग्राम पंचायत अफरीद बस्ती की बिजली ब्यवस्था चरमराई हुई है मुख्य मार्ग सहित बरेठ मुहल्ला के ग्रामीण बिजली सप्लाई को लेकर परेशान है इस भीषण उमस भरी गर्मी में सैकड़ो परिवार बिना लाइट के रात गुजार रहे है आपको बता दे गढ़ पारा से लेकर बस्ती लाइबेर्री चौक तक का विद्युत केबल पिछले 3 माह से जीर्ण शीर्ण हो चुका है जगह जगह से केबल तार टूट कर गिर रहे है जिसके कारण दिन में घन्टो और कही रात में स्पार्क हो जाये तो पूरी रात बस्ती वालो जागकर गुजारना पड़ रहा है बीते रविवार को बस्ती जाने वाली केबल अचानक जल गई और रात भर बिजली बन्द रहा है एक तरफ मौषम विभाग लू चलने का अलर्ट जारी कर रहा है तो वही बिजली विभाग केबल समस्या पर ध्यान नही दे रहा है । ग्रामीणों का कहना है विभाग के अधिकारी अफरीद बस्ती में दो रात बिता के देखे तब समझ मे आएगा कि समस्या कितनी जटिल है । बिजली ब्यवस्था से पीड़ित ग्रामीणों का कहना है केबल बदलने की मांग बार बार करने के बाद भी इसे नहीं बदला जा रहा है, । कई बार स्पार्किंग की वजह से धु धु कर विधुत तार जलने की घटनाएं भी घटित हो चुकी है परन्तु इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विभाग के लाइन मेन भी हो रहे हलकान

बिजली विभाग के लाइन मेन जो केबल जोड़ने आते है वे भी परेशान हो जाते है केबल काफी पुराना है जो पूरी तरह से सड़ गया है जिसकी वजह से बार बार फाल्ट होता है रात में तो लाइन मेन हाथ खड़ा कर देते है और कहते है इस सड़े हुए तार को रात में कहा से जोड़े ।वही दूसरी ओर सड़े केबल की वजह से साय साय बिजली बन्द हो रही है ।

*जल्द विधुत केबल नही बदली गई तो NH49 में बस्ती के ग्रामीण करेंगे चक्काजाम*

अफरीद बस्ती के ग्रामीणों ने सहायक यंत्री उपयंत्री विधुत वितरण कंपनी सारागांव को लिखित आवेदन दिया है जिसमे जल्द केबल बदलने की मांग की गई है त्वरित मामले पर संज्ञान नही लिया गया तो Nh49 में चक्का जाम करने की भी चेतावनी दी गई है ।

Related Articles

Back to top button