छत्तीसगढ़

सारंगढ़ में मोबाइल एप से सट्टा खिलाते एक सटोरिया गिरफ्तार:जेल में बंद दोस्तों के मोबाइल से खिला रहा था सट्टा, 4 एंड्राइड मोबाइल जब्त

सारंगढ़ जिल में सट्टा खिलाते एक सटोरिए को बिलाईगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 4 एंड्राइड मोबाइल कीमती 22000 रुपए सहित फोन-पे और गूगल-पे अकाउंट से 34584 रुपए जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर उप जेल सारंगढ़ भेज दिया गया है।

दरअसल, मंगलवार को पुलिस को सुचना मिला कि ग्राम पंचायत बांसउरकुली में युवक गौरव महंत (उम्र 20 साल) अपने घर मे बैठकर मोबाइल एप के जरिएऑनलाइन सट्टा लिखकर रुपए पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को उसके घर से सट्टा खेलाते रंगे हाथ पकड़ा।

दोस्तों के मोबाइल से खिला रहा था सट्टा

पुलिस पूछताछ मे आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्त दीपेश जायसवाल बिलाईगढ़, मधुसूदन दुबे टिकरीपारा के मोबाइल से खुद के और युवक समारू के फोन पे एकाउंट से रुपए का दांव वाला हार-जीत का सट्टा खिलाता है और एकाउंट में रकम को प्राप्त करता है।

बलवा सहित हत्या के मामले में जेल में हैं आरोपी के दोस्त

उसने बताया कि आरोपी दीपेश जायसवाल तथा मधुसूदन दुबे बलवा सहित हत्या के प्रयास के मामले में बीते महीने जेल गए हैं तब से उनके मोबाइल से आनलाइन सट्टा खेल रहा है। समारू के एकाउंट को आरोपी मधुसूदन द्वारा उपयोग करना बताया। पुलिस इन आरोपीयों को भी जल्द गिरफ्तार कर सकती है।

Related Articles

Back to top button