छत्तीसगढ़

योगी बोले- अब कोई कांग्रेसी दलाल डकैती नहीं डाल पाएगा:कोरबा में कहा- कांग्रेस की कमीशनखोरी को लगाम लगाने का काम बीजेपी ने किया

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। राजनांदगांव और कोरबा में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और कहा कि, कांग्रेस के राज में कमीशनखोरी जमकर होती थी। कांग्रेस की कमीशनखोरी को लगाम लगाने का काम बीजेपी ने किया है।

बिलासपुर में भी सीएम योगी जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां उनका स्वागत बुलडोजर से फूल बरसाकर किया जाएगा।

कांग्रेसी तो कमीशन खाने के आदी हैं। उनकी कमीशनखोरी को लगाम लगाने के लिए, पीएम मोदी ने जन-धन अकाउंट खोले हैं। दिल्ली और रायपुर से अगर पैसा आपको भेजा जाएगा तो उसमें कोई कांग्रेसी दलाल डकैती नहीं डाल पाएगा।

योगी ने कहा कि, मोदीजी 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन का लाभ दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी के शासन में मुफ्त चावल मिल रहा है। कांग्रेस के राज में जनता भूखे मरती थी। पाकिस्तान की 23 करोड़ की आबादी भी अभी भूखे मर रही है।

Related Articles

Back to top button