छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव में ‘CBI’:कांग्रेस की चुनौती-कथित घोटालों की जांच कराए BJP, झूठ से सत्ता पाई; भाजपा बोली- सब नपेंगे

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और बीजेपी के नेता बयानबाजी करके एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस कथित घोटालों को लेकर बीजेपी सरकार की ओर से CBI जांच की घोषणा पर सवाल उठा रही है।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बीजेपी नेताओं ने विधानसभा चुनाव के दौरान कथित घोटालों के बयान देकर जनता को गुमराह किया और सत्ता पा ली। प्रदेश में बीजेपी की सरकार आए चार महीने से ज्यादा वक्त हो गया, लेकिन अब तक कथित CGPSC घोटाले और बिरनपुर कांड में CBI जांच शुरू नहीं हो पाई है।

कांग्रेसियों के बयान पर बीजेपी नेताओं ने भी पलटवार किया है। बीजेपी नेताओं ने दैनिक भास्कर से कहा कि CBI जांच की घोषणा हुई, तो जांच जरूर होगी। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने बड़े-बड़े घोटाले किए हैं। CBI अपने तरीके से जांच और कार्रवाई करेगी। जिन्होंने घोटाले किए, वे सलाखों के पीछे होंगे।

कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने दैनिक भास्कर से कहा, कि प्रदेश में मोदी की गारंटी फेल हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में भ्रम फैलाने का काम किया था। उन्होंने CGPSC, बिरनपुर कांड और आवास घोटाले की सीबीआई जांच कराने की बात कही थी, लेकिन अब तक जांच शुरू नहीं हो पाई है।

भारतीय जनता पार्टी कथित घोटाले साबित नहीं कर पाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कथित शराब घोटाले में फटकार लगाई है। शराब घोटाले को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है। हम बीजेपी को खुली चुनौती देते है, कि कथित घोटालों की जांच करवाए।

Related Articles

Back to top button