Uncategorized

श्री राम समिति ने हिन्दू नववर्ष पर निकाली शोभा यात्रा, जय श्रीराम के लगे नारे जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू सहित जांजगीर चाम्पा लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े हुई शामिल

 जांजगीर–हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर मंगलवार को बम्हनीडीह ब्लॉक के गौरव ग्राम अफरीद में भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई.शोभा यात्रा के दौरान सभी हाथों में भगवा झंडा लिये हुये जयश्री राम का नारा लगाते हुये चल रहे थे. दर्री पारा हनुमान मंदिर से निकाले गये इस भव्य शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये. गाजे-बाजे के साथ निकाले गये शोभा यात्रा के दौरान आकर्षक व भव्य श्री राम लक्ष्मण एवम हनुमान जी की झांकी को शामिल किया गया.इस शोभा यात्रा में मुख्य रुप से जांजगीर चाम्पा लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू गौरीशंकर राठौर युवा नेता शास्वत धर दीवान समाजसेवी केशव सिंह राठौर तूफान सिंह चंदेल भाजपा नेता रविशंकर गबेल धर्मपाल राठौर अशोक राठौर रामेश्वर सिंह राठौर मुकेश राठौर ओपी राठौर शामिल हुये. आयोजक श्रीराम समिति ने सभी को भगवा गमछा देकर सम्मानित किया. शोभा यात्रा हनुमान मंदिर दर्रीपारा से निकलकर बस्ती मुख्य मार्ग होते हुए गांधी चौक रहस बेड़ा गड़पारा चँदाई पारा पहुँची इस दौरान महिलाएं आरती की थाल लेकर घर के सामने खड़ी हुई थी . इस अवसर पर लोगों ने अपने घर के बाहर व छत पर भगवा झंडा भी लगाया. पूरे गांव को भगवा तोरन से सजाया गया था । आपको बता दे श्री राम समिति अफरीद द्वारा प्रति वर्ष भगवान राम की शोभा यात्रा निकाली जाती है एवम सनातन हिन्दू आस्था को जगाने तथा आपसी प्रेम सौहाद्र की भावना का संदेश आयोजन का मुख्य उद्देश्य माना जाता है ।।

 

Related Articles

Back to top button