लोकसभा चुनाव 2024:TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस, CM जगन को जानवर कहा था

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को चुनाव आयोग ने गुरुवार को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए कैंपेनिंग के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को जानवार, शैतान और चोर बताया था। नायडू को मामले को 48 घंटे में नोटिस का जवाब देना होगा।
नायडू ने जगन के खिलाफ टिप्पणी 31 मार्च को येम्मिगनूर, मार्कापुरम और बापटला की रैलियों में की थी। इसके बाद उनके खिलाफ YSRCP के राज्य महासचिव लैला अप्पी रेड्डी ने शिकायत दर्ज कराई थी।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 10 मार्च को पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी। पार्टी ने बहरामपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है।
इसके अलावा आसनसोल से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और दुर्गापुर से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का नाम शामिल है। TMC ने बशीरहाट लोकसभा सीट से एक्ट्रेस नुसरत जहां और जादवपुर सीट से एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का टिकट काट दिया है।
TMC ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए 16 मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है। इनमें 12 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े चेहरे रचना बनर्जी को हुगली और दीपक अधिकारी देव को घाटल से टिकट दिया है।






