देश- विदेश

मनरेगा मजदूरी 3 से 10% बढ़ाई गई, यहां से जाने किस राज्य में कितनी राशि बढ़ी: Mgnrega Wage Rate 2024-25

Mgnrega Wage Rate 2024-25: केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मनरेगा योजना यानी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत श्रमिकों के लिए मजदूरी दर 3 से 10% बढ़ाने की घोषणा की गई| आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सरकार द्वारा श्रमिकों को बड़ा तोहफा दिया है| इस योजना के तहत बड़ी हुई राशि 1 अप्रैल से लागू होगी यानी 1 अप्रैल के बाद मिलने वाली मजदूरी सभी लाभार्थियों को बढ़ाकर राशि मिलेगी| केंद्र सरकार द्वारा इस संबंध में लेकर आधिकारिक सूचना जारी की गई है| मनरेगा मजदूरी किस राज्य में कितनी बढ़ाई गई इसकी विस्तार से जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

मनरेगा योजना क्या है?

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया| इस योजना के तहत 100 दिन का गारंटी रोजगार प्रदान किया जाता है| इसके तहत केंद्र सरकार एक न्यूनतम वेतन तय करती है| इस योजना के तहत काम करने वाले श्रमिकों को प्रतिदिन के हिसाब से वेतन दिया जाता है| इस योजना के माध्यम से मजदूर विभिन्न प्रकार के कार्य जैसे साफ सफाई, ग्राम पंचायती कार्य, तालाब, गड्ढे खोदने आदि प्राप्त कर सकते हैं| इस योजना के तहत मिलने वाला मानदेय सभी राज्यों में अलग-अलग हो सकता है|

इन राज्यों में सबसे ज्यादा और कम मजदूरी दर

केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार हरियाणा और सिक्किम की तीन ग्राम पंचायत में सबसे अधिक मजदूरी दर जो की 374 पर प्रतिदिन है| और सबसे कम अरुणाचल प्रदेश में 234 है| और उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 237 रुपए प्रतिदिन मजदूरी है|

किस राज्य में कितनी बढ़ाई गई मजदूरी

उत्तराखंड और यूपी में सबसे कम 7रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी की गई| यानी सबसे कम तीन तीसरी इजाफा किया गया| वहीं गोवा में सबसे अधिक 34 में प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ोतरी की गई| यानी 10.6 फ़ीसदी का इजाफा किया गया| कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात सहित अन्य राज्यों में दैनिक मजदूरी में ₹20 और उससे अधिक की वृद्धि देखी गई|

Related Articles

Back to top button