छत्तीसगढ़

कोरबा लोकसभा कांग्रेश के प्रत्याशी कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत के निवाश में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन नेता प्रतिपक्ष डॉ महन्त ने मांदर बजाते हुए गाया फाग गीत

क्षेत्र की जनता को दी बधाई

हर्ष और उल्लास के साथ पूरे छत्तीसगढ़ में रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है. चुनावी साल होने के चलते इस बार की होली नेताओं और आम लोगों के लिए खास बन गई है. क्या सत्ता पक्ष और क्या विपक्ष सभी एक दूसरे के गले लगकर होली की बधाई दे रहे हैं. कोरबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महन्त के कोरबा निवास में होली मिलन समारोह आयोजित की गई जिसमे नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत उपस्थित थे, डॉ महन्त मांदर एवं फ़ाग के धुन में झूमे और खूब होली खेली एवम मांदर बजाते हुए दिखे, वही उनके साथ उनकी धर्मपत्नी एवं कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत भी उनके साथ में झुमके पर ताल मिलाती हुई नजर आई, इस अवसर ड़ा महन्त ने कहा होली – असत्य पर सत्य के जीत का प्रतीक है, बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक है, आसुरी शक्ति पर भगवान के प्रति अटूट विश्वास एवं भक्ति की जीत का प्रतीक है, होली – आपसी स्नेह एवम सौहाद्र का उत्सव है, जिस तरह से अलग अलग तरह के रंग हमारे जीवन को खुशियों से भरते हैं, ठीक उसी तरह से लोगों के आचार और विचार भले ही अलग हों मगर संदेश सभी का एक ही होता है – भाईचारा एवम प्रेम, उन्होंने लोकसभा क्षेत्र कोरबा समेत पूरे प्रदेश की जनता को होली की बधाई दी । मांदर की ताल पर कैसे झूमे महन्त देखिये ये खास रिपोर्ट।सीजी लाईव टुडे के लिए ब्यूरो रिपोर्ट कोरबा

 

 

Related Articles

Back to top button