छत्तीसगढ़

चयनित अग्निवीरों का गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया सम्मान

रायपुर। भारतीय थलसेना में चयनित अग्निवीरों का सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यातिथि के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में बैगा समाज के प्रतिनिधि हैं उपस्थित हैं जो कवर्धा ज़िला में ग्राम पंचायत के सरपंच हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए कड़ी मेहनत की, लिखित और शारीरिक दक्षता की परीक्षा उत्तीर्ण की, अब वे देश की सेवा कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने जा रहे हैं। वर्ष 2022 में प्रदेश के 434 युवाओं का और वर्ष 2023 में 870 युवाओं का चयन अग्निवीर थल सेना के लिए हुआ है।

Related Articles

Back to top button