छत्तीसगढ़

VIDEO:अफरीद में राम कथा का हो रहा भब्य आयोजन, राम भक्ति में डूबा गांव। कथा सुनने उमड़ रही रामभक्तों की भीड़,

ओमप्रकाश राठौर /जांजगीर चाम्पा/ जिले के ग्राम अफरीद में राम कथा भब्य आयोजन हो रहा है जहाँ राम भक्तों की टोली कथा सुनने उमड़ रही है कथा का प्रादुर्भाव 20 फरवरी से हुआ जिसका विश्राम दिवस 28 फरवरी को निर्धारित है, इस बीच गांव एवम आसपास के लोग राम भक्ति में डूबे हुए है, मनमोहक एवम भाव विभोर करने वाले श्री राम चन्द्र जी के जीवन चरित्र को जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की शिष्या मानस चातिकी वैदेही सुरभि जी द्वारा सुनाई जा रही है जिसमे भगवान राम की महिमा व्यख्यान किया जा रहा है। आपको बता दें यह आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मपाल राठौर द्वारा कराया जा रहा है, राम कथा के आमंत्रण पत्र में मुख्य यजमान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवम उनकी पत्नी कौशिल्या देवी साय का नाम अंकित है, धर्मपाल राठौर का कहना है उन्होंने विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने पर राम कथा कराने का संकल्प लिया था जिसे वह पूरा कर रहें है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राम कण-कण में रमण करने वाली शक्ति है और लोग श्री राम की कथा को श्रवण करके अपने जीवन में चरितार्थ करते हैं तो उसका जीवन धन्य हो जाता है। वही कथा वाचिका वैदेही सुरभि द्वारा कथा के पंचम दिवस पर श्री राम के अवतार की कथा सुनाई गई। कथा के दौरान श्री रामजी का पूजन धीरेंद्र राठौर , वीरेंद्र राठौर सहित आयोजक मंडल के द्वारा किया गया । इस मौके पर क्षेत्रीय भाजपा नेता सहित आस पास से आये राम भक्त एवम ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में कथा सुनने मौजूद रही । वही आयोजन कर्ता धर्मपाल राठौर का कहना है की जिनके निमित्त यह कथा रखी गई है हमारे प्रदेश के सम्माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की भी कथा सुनने आने की संभावना है।

 

 

Related Articles

Back to top button