छत्तीसगढ़

महिला का अपहरण..फिर गैंगरेप:कोरबा में विधवा को बाइक पर बिठाकर ले गए जंगल; चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग तो भाग निकले आरोपी

कोरबा में 56 साल की महिला से गैंगरेप को अंजाम दिया गया है। महिला को दो बदमाश किडनैप कर बाइक पर बैठाकर जंगल ले गए, जहां डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को आते देखकर मौके से भाग निकले। पूरा मामला रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक विधवा महिला शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान सोहन और राम किशन खड़े मिले। दोनों युवकों ने अधेड़ महिला को अपने साथ चलने को कहा। विरोध जताने पर जबरन बाइक पर बैठा लिया।

पीड़िता के मुताबिक वे महिला को अपने साथ छछान झोरखी जंगल के ऊपर सागौन बाड़ी ले गए, जहां दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान युवकों ने महिला को धमकी भी दी।

वारदात के बाद महिला की मदद के लिए पहुंचे लोगों को उसने आपबीती बताई। वे पीड़िता को घर ले गए, जहां उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि गैंगरेप की शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई थी। आरोपी की सरगर्मी से तलाश की। दोनों आरोपियों को गांव से पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Related Articles

Back to top button