देश- विदेश

बेंगलुरु में इंजीनियरिंग स्टूडेंट की बस से कुचलने से मौत:लोगों ने दौड़कर बस रुकवाई, अपने वाहन से कॉलेज के लिए निकली थी

बेंगलुरु में शुक्रवार को बस से कुचल जाने से एक इंजीनियरिंग छात्रा की मौत हो गई। छात्रा सुबह अपने दो पहिया वाहन से कॉलेज जा रही थी। वह राजाजी नगर पहुंची तभी बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी) की बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे छात्रा गिर पड़ी और बस के पिछले पहिए में जा फंसी। इससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब 8.30 बजे हुई। हादसे में मारी गई छात्रा की पहचान 21 साल की ​​​​​ कुसुमिता के रूप में हुई। वह एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी। घटना मल्लेश्वरम के हरिश्चंद्र घाट के पास एक दुकान के CCTV कैमरे में कैद हो गई।

Related Articles

Back to top button