छत्तीसगढ़

सौम्या राठौर का सुप्रीम कोर्ट में Legal Assistant cum Research Associate पद पर चयन, परिवार में खुशी का माहौल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की खबर सामने आई है। जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर में संयुक्त संचालक के पद पर कार्यरत धनंजय राठौर एवं आकाशवाणी रायपुर में कम्पीयर श्रीमती रोशनी राठौर की सुपुत्री सौम्या राठौर का चयन भारत के सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में Legal Assistant cum Research Associate के पद पर हुआ है। सौम्या राठौर का चयन न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर की अदालत में हुआ है।

MHCET में हासिल की ऑल इंडिया 23वीं रैंक

सौम्या राठौर ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय देते हुए MHCET परीक्षा में ऑल इंडिया 23वां स्थान हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने एशिया के सबसे पुराने विधि महाविद्यालयों में शामिल Government Law College, Mumbai से Legal Science एवं LL.B. की शिक्षा पूरी की।

कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद सौम्या ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में Legal Assistant पद के लिए आयोजित परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भी किया काम

मार्च 2026 में सौम्या राठौर का चयन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में लीगल असिस्टेंट के पद पर हुआ था। यहां उन्होंने न्यायाधीश एनके चंद्रवंशी की अदालत में कार्य किया। इसके बाद अब उनका चयन देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में Legal Assistant cum Research Associate के पद पर हुआ है।

बहन भी मेडिकल की पढ़ाई कर रहीं

सौम्या राठौर की बहन शौर्या राठौर वर्तमान में Government Medical College, Jagdalpur में MBBS की पढ़ाई कर रही हैं। दोनों बहनें शुरुआत से ही मेधावी छात्राओं के रूप में अपनी पहचान बनाती रही हैं और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

परिवार और गृहक्षेत्र में खुशी

सौम्या राठौर के सुप्रीम कोर्ट में चयन की खबर से उनके परिवार, शुभचिंतकों और गृहक्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके पिता धनंजय राठौर मूलतः जांजगीर के कन्हईबंद के निवासी हैं और वर्तमान में रायपुर में निवासरत हैं।

Related Articles

Back to top button