हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, धर्मपाल राठौर ने किया ध्वजारोहण


अफरीद। पंडित देवीधर दीवान आत्मानंद हायर सेकेंडरी उत्कृष्ट विद्यालय, अफरीद में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धर्मपाल राठौर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और समर्पण व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बीडीसी श्रीमती शिखा राकेश राठौर, केदार सिंह राठौर, लक्ष्मीनारायण राठौर, बबलू राठौर, ओमप्रकाश यादव, आनंद राठौर, ननकी यादव सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अपरा दीवान सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्रामीण एवं अभिभावक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा और कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।





