छत्तीसगढ़

जांजगीर में सड़क सुरक्षा अभियान, अतिक्रमण हटाने दुकानदारों को चेतावनी

जांजगीर-चांपा। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस, राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कचहरी चौक, नेताजी चौक और थाना चौक क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे संचालित दुकानदारों और ठेला संचालकों को सड़क पर सामान नहीं फैलाने और यातायात में बाधा उत्पन्न नहीं करने की समझाइश दी गई।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व एएसपी (यातायात) उदयन बेहार ने किया। नगर पालिका ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और सार्वजनिक मार्ग पर निर्माण सामग्री रखने वालों को नोटिस जारी कर समय सीमा में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि नियमों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button