छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, चार पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में चार पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक भास्कर शर्मा को थाना प्रभारी अकलतरा के साथ-साथ साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान को चौकी नैला से थाना अकलतरा पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा प्रधान आरक्षक विष्णु प्रसाद कश्यप को रक्षित केंद्र जांजगीर से पुलिस सहायता केंद्र करही (थाना बिर्रा) भेजा गया है। आरक्षक चिरंजीव कुमार कमलेश का तबादला चौकी पंतोरा से साइबर थाना किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button