छत्तीसगढ़
भदराखार में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 जुआरी गिरफ्तार

*जांजगीर-चांपा, 8 जून।** शिवरीनारायण पुलिस ने ग्राम सिंघुल-भदराखार में चल रहे जुआ फड़ पर छापेमार कार्रवाई कर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.03 लाख रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल, ताश की गड्डी एवं अन्य सामान जब्त किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जुआ और सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा बाद में जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी के.पी. सिंह सहित शिवरीनारायण थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






