छत्तीसगढ़
*तीन गांवों में महिला कमांडो टीम का गठन, नशा मुक्ति व साइबर जागरूकता अभियान को मिलेगी मजबूती**

जांजगीर-चांपा, 6 जून। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) की पहल पर बलौदा क्षेत्र के ग्राम कोरबी, डोंगरी और काटापाली में महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। इस दौरान नशा मुक्ति एवं साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला कमांडो टीम गांवों में जागरूकता फैलाने, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन एवं थाना बलौदा प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा उपस्थि
त रहे।





