छत्तीसगढ़

अकलतरा शराब भट्टी चाकूबाजी मामला : मामूली विवाद के बाद हमला, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Janjgir-Champa जिले के Akaltara Police Station क्षेत्र में शराब भट्टी में हुए मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान Manjit Singh निवासी सुपेला, Bhilai के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी Dheeraj Khandekar निवासी ग्राम करूमहू थाना मुलमुला अपने दोस्त Hetram Kevat के साथ 26 मई को अकलतरा आए थे। काम खत्म करने के बाद दोनों स्थानीय शराब भट्टी में शराब पीने पहुंचे।

इसी दौरान चखना दुकान संचालक मंजीत सिंह से सिगरेट और चखना के पैसे को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फिर हाथ-मुक्कों तथा धारदार चाकू से दोनों युवकों पर हमला कर दिया।

हमले में धीरज खाण्डेकर के बाएं हाथ की भुजा के पास चोट आई, जबकि हेतराम केवट के दाहिने हाथ की मुट्ठी घायल हो गई। घटना के बाद मामले की शिकायत थाना अकलतरा में दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 293/26 के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की।

Related Articles

Back to top button