BREAKING NEWS: घर में घुसकर महिला से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में महिला के घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल को प्रार्थिया सुभद्रा सूर्यवंशी अपने घर में निर्माण कार्य करवा रही थीं। इसी दौरान गली से जुड़ी मामूली बात को लेकर पड़ोसी यशवंत उर्फ छोटन सूर्यवंशी (23) से विवाद हो गया। विवाद के बीच आरोपी घर में घुस आया और महिला व उसकी बहन के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सावन सारथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया, जिसके बाद उसके खिलाफ BNS की धारा 333, 296, 351(3) एवं 115(2) के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में पामगढ़ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






