छत्तीसगढ़
BREAKING NEWS: घर में घुसकर मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी चन्द्रशेखर सिंह ने 10 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने रात में घर में जबरन घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की।
मामले में पुलिस ने धारा 331(6), 296, 351(3), 115(2), 3(5), 324(3) के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों—रवि बैस (33), संदीप बैस (36) और संतोष बैस (56), निवासी चंडीपारा, पामगढ़—को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।






