छत्तीसगढ़
ब्रेकिंग न्यूज़: चुलमाटी कार्यक्रम में विवाद, 5 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा में शादी के चुलमाटी कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल की रात कार्यक्रम के दौरान कहासुनी के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए डंडे और फरसा से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।






