छत्तीसगढ़
सॉरी मम्मी-पापा, आई एम लूजर:यही लास्ट ऑप्शन, मैं नहीं कर पाई; नोट लिखकर JEE मेन एग्जाम से पहले छात्रा ने सुसाइड किया

30 जनवरी को होने वाले JEE मेन एग्जाम से पहले कोटा में सोमवार को छात्रा ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। उसके कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है, ‘मम्मी-पापा सॉरी, आई एम लूजर, मैं JEE नहीं कर पाई, इसलिए मैं सुसाइड कर रही हूं। यही लास्ट ऑप्शन है।
12वीं क्लास की स्टूडेंट निहारिका JEE की तैयारी कर रही थी।

छात्रा निहारिका।
कोटा के बोरखेड़ा इलाके में 120 फीट रोड पर रहने वाले विजय सिंह की बेटी निहारिका (18) को परिजन फंदे से उतारकर एमबीएस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।






