छत्तीसगढ़
नाबालिग से अनाचार का आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर–चांपा जिले में शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से अनाचार करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान प्रदीप ताम्रकार (20 वर्ष), निवासी भाटापारा नैला, जांजगीर के रूप में हुई है।
मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर नैला क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(m), 351(3) बीएनएस एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।






