छत्तीसगढ़
नाबालिग से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शादी का झांसा देकर अनाचार करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी करन सिन्हा (19 वर्ष), निवासी कोनारगढ़ थाना मुलमुला को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 24 जनवरी 2026 को नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा लिया था। मामले की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।






