छत्तीसगढ़

BREAKING : राज्यसभा चुनाव का ऐलान, छत्तीसगढ़ से सरोज पाण्डेय रिपीट या कोई और नाम ?

नई दिल्ली. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सोमवार को राज्यसभा की 56 सीटों पर चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है. इनमें छत्तीसगढ़ की एक सीट भी शामिल हैं. बता दें कि राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय का कार्यकाल अप्रैल 2024 में खत्म हो रहा है. अब देखना होगा कि सरोज पांडेय फिर रिपीट होंगी या कोई नए चेहरे को मौका मिलेगा.

चुनाव आयोग ने बताया कि इन 56 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल 2024 में खत्म हो रहा है.15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा. इसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है.

Related Articles

Back to top button