छत्तीसगढ़

नाबालिग से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान हरिओम प्रजापति (31) निवासी भैसो के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 7 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना सुबह करीब 8:10 बजे की है, जब वह अपने घर के बाहर अपनी चाची के साथ बातचीत कर रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी घर के अंदर घुस गया और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button