छत्तीसगढ़
नशे में महिला से मारपीट और धमकी, अकलतरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में महिला से मारपीट और धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसे देखते हुए उसके खिलाफ गुंडा बदमाश की कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा क्षेत्र की एक महिला ने 31 मार्च 2026 की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि मस्जिद मोहल्ला निवासी इब्राहिम खान उर्फ नक्कू (29 वर्ष) शराब के नशे में उसके घर पहुंचा।






