कांकेर में बड़ी सफलता: 8-8 लाख के इनामी दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से सक्रिय दो इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान हिड़मे और शंकर के रूप में हुई है। दोनों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस संबंध में (एसपी, कांकेर) ने पुष्टि की है।
पुलिस के अनुसार, दोनों नक्सली एके-47 जैसे अत्याधुनिक और घातक हथियारों के साथ पुलिस के समक्ष पहुंचे और हिंसा का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन जीने की इच्छा जताई। आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अधिकारियों ने उन्हें शासन की पुनर्वास नीति के तहत सहायता देने की बात कही है।
गौरतलब है कि सरकार द्वारा नक्सलवाद के खात्मे के लिए तय समय-सीमा के दिन ही यह आत्मसमर्पण हुआ है, जिसे सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से अन्य नक्सलियों को भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की प्रेरणा मिलेगी।






