छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग: पंडित धीरेन्द्र शास्त्री रायगढ़ पहुंचे, दो घंटे में कोरबा कथा स्थल पहुंचेंगे

रायगढ़/कोरबा। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री शनिवार को रायगढ़ पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार, वे यहां से सीधे कोरबा के कथा स्थल के लिए रवाना होंगे और करीब दो घंटे में वहां पहुंचने की संभावना है।

उनके आगमन को लेकर कोरबा में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत और दर्शन के लिए जुटने लगे हैं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button