छत्तीसगढ़

अस्पताल में लापरवाही: 11वीं का छात्र इंजेक्शन संभालता दिखा, वीडियो वायरल

बेमेतरा। जिले के साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां 11वीं कक्षा का एक छात्र इंजेक्शन निकालते और भरते हुए नजर आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, छात्र अपने हेल्थ टीचर के साथ अस्पताल निरीक्षण के लिए पहुंचा था। इस दौरान उसे इंजेक्शन से जुड़ा कार्य करते देखा गया, जिससे मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्विनी वर्मा ने बताया कि छात्रों को केवल निरीक्षण की अनुमति दी गई थी। सभी स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि छात्र मरीजों से दूरी बनाए रखें और किसी भी प्रकार का उपचार कार्य न कराएं।

वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इंजेक्शन लगाना प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ का काम है, ऐसे में छात्र को यह करने देना गंभीर लापरवाही है।

Related Articles

Back to top button