छत्तीसगढ़
पान दुकान में चोरी का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी पकड़ा

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में पान दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। मामले में एक विधि से संघर्षरत नाबालिग बालक को पकड़ा गया है।
जानकारी के अनुसार, बलौदा निवासी अशोक कुमार तंबोली की “मुन्ना पान ठेला” दुकान से करीब 27 हजार रुपये नगद और सामान चोरी हो गया था। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की मदद से एक नाबालिग को हिरासत में लिया, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
Related Articles
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी में प्रयुक्त लोहे की रॉड, कुछ सामान और 400 रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया। मामले की जांच जारी है।






