छत्तीसगढ़

बिना अनुमति प्रार्थना सभा पर कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम बिलारी में बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक 12 निवासी 52 वर्षीय रविकुमार साहू अपने घर में बाहरी लोगों को बुलाकर अन्य धर्म से संबंधित प्रार्थना सभा आयोजित कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 15-20 महिला-पुरुष मौजूद मिले।

साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135 (3) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर तहसील न्यायालय में पेश किया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button