छत्तीसगढ़जरा हटकेजांजगीर-चांपा

चैत्र नवरात्र पर भव्य झांकी, गढ़विजय मड़ई एवं जागरण का होगा आयोजन

19 मार्च को लगेगा गांव मेला करतब देखने लोगो की उमड़ेगी भीड़

अफरीद। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा और संस्कृति को जीवंत करने वाला ऐतिहासिक गढ़विजय कार्यक्रम एक बार फिर श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित होने जा रहा है। ग्राम अफरीद में दशकों से यादव परिवार एवं ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित होने वाली गढ़विजय मड़ई इस वर्ष भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
आयोजकों के अनुसार, चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस 19 मार्च को भव्य गढ़विजय झांकी, मड़ई मेला एवं राज्य स्तरीय मां भगवती जागरण टीम बिलासपुर द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में काफी उत्साह का माहौल है।
गढ़विजय की परंपरा को देखने हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचते हैं। धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और पारंपरिक आयोजन का यह संगम क्षेत्र की पहचान बन चुका है, जहां देर रात तक भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button