बाबूलाल जायसवाल बने जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के महामंत्री, क्षेत्र में खुशी की लहर

जांजगीर चांपा / प्रगतिशील जायसवाल कन्नौज कलार समाज के स्थायी समिति के अध्यक्ष बाबूलाल जायसवाल को जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा में महामंत्री पद का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति पर समाज परिवार एवं क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है तथा सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
जानकारी के अनुसार बाबूलाल जायसवाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरण दास महंत के करीबी माने जाते हैं तथा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता के रूप में उनकी पहचान है। वे अपने गांव से सात बार उपसरपंच निर्वाचित हो चुके हैं। साथ ही उनकी पत्नी भी जनपद अध्यक्ष के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं, जिससे उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी ने उनके मार्गदर्शन, दूरदर्शिता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और सक्रिय नेतृत्व से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर गुलजार सिंह ठाकुर, केदार सिंह, अशोक सिंह, रविंद्र शर्मा, शाश्वत धर दीवान सहित क्षेत्रीय नेताओं एवं ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।






