छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सलियों का भारी हथियार डंप बरामद

नारायणपुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री, मेडिकल सामान और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।

एसपी रॉबिंसन विकास गुड़िया ने बताया कि विश्वसनीय सूचना पर ग्राम कुमुराडी क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन चलाया गया। इस कार्रवाई में आईटीबीपी की 53वीं बटालियन, सीओबी मंदोडा और पुलिस बल के जवान शामिल थे। सघन सर्चिंग के दौरान जंगल-पहाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के ठिकाने से डंप बरामद किया गया।

जप्त सामग्री में प्राइमा कॉर्ड, फ्यूज, सुतली बम, इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक, रॉकेट लॉन्चर, मोर्टार सेल, बीजीएल कारतूस, हैंड ग्रेनेड सहित बड़ी मात्रा में हथियार और मेडिकल सामग्री शामिल है।

सुरक्षाबल क्षेत्र में आगे की कार्रवाई और सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button