छत्तीसगढ़

फेयरवेल पार्टी में स्टंटबाजी पर पुलिस सख्त, वाहन चालकों से 2800-2800 रुपये समन शुल्क वसूला

जांजगीर-चांपा। GLD स्कूल खैरताल में आयोजित फेयरवेल पार्टी के दौरान वाहनों पर खतरनाक स्टंटबाजी करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। कार और स्कॉर्पियो वाहन की बोनट व छत पर युवकों को बैठाकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन चालकों को पकड़कर मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की। इस दौरान दोनों वाहन चालकों से 2800-2800 रुपये का समन शुल्क वसूला गया तथा उन्हें कड़ी समझाइश दी गई।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें और यातायात नियमों का पालन करें। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे एवं नवागढ़ थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button