छत्तीसगढ़

सड़क सुरक्षा माह में यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

जांजगीर। 37वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 24 जनवरी 2026 को जांजगीर क्षेत्र के डेस्टिनेशन स्कूल में यातायात जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में निरीक्षक लालन पटेल, यातायात द्वारा स्कूली बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा की थीम पर आकर्षक, रचनात्मक और संदेशपूर्ण रंगोली चित्र प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कम उम्र से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विकसित करना और सुरक्षित सड़क व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान यातायात पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, यातायात संकेतों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी।

रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को यातायात पुलिस द्वारा प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकग

Related Articles

Back to top button