छत्तीसगढ़

महिला कमांडो टीम के साथ थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा नशा मुक्ति रैली निकाली गई

जांजगीर-चांपा। जिले में नशा कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान के तहत थाना नवागढ़ पुलिस एवं महिला कमांडो टीम ने शुक्रवार को ग्राम कटौद में नशा मुक्ति रैली निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए अवैध शराब के खिलाफ सशक्त संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में निरीक्षक कमलेश सेंडे, थाना प्रभारी नवागढ़ के नेतृत्व में महिला कमांडो बल के साथ यह रैली आयोजित की गई। रैली के दौरान ग्रामीणों से नशा छोड़ने और अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।

रैली के बाद नवागढ़ पुलिस टीम ने ग्राम कटौद एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान अवैध शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे चुल्हे, महुआ पास एवं अन्य सामग्री बरामद की गई, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, नशा कारोबार और अन्य सामाजिक अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button