छत्तीसगढ़

कथावाचक युवराज पांडे ने मंच से बयां किया छत्तीसगढ़िया होने का दर्द, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

रायपुर। मशहूर कथावाचक युवराज पांडे इन दिनों सोशल मीडिया और यूट्यूब पर लगातार सुर्खियों में हैं। कथा के दौरान दिया गया उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़िया बताते हुए प्रशासन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वीडियो में युवराज पांडे कहते नजर आ रहे हैं— “बस गलती इतनी है कि हम छत्तीसगढ़िया हैं।”

कथा के दौरान युवराज पांडे ने सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी भीड़ और जनसैलाब के बावजूद सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी तक तैनात नहीं हैं। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इतनी भीड़ प्रशासन को दिखाई ही नहीं दे रही है।

कलश यात्रा में चोरी की घटनाओं का जिक्र
कथावाचक ने बताया कि कथा के पहले दिन निकाली गई कलश यात्रा के दौरान कई श्रद्धालुओं की माला चोरी हो गई थी। इस घटना के बाद कुछ भक्तों ने कथा में आना भी बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि भारी भीड़ के बावजूद एक भी सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद नहीं है, जिससे श्रद्धालुओं में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

Related Articles

Back to top button