जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग: एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने थाना बिर्रा का किया वार्षिक निरीक्षण

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को रोस्टर के अनुसार थाना बिर्रा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले परेड की सलामी ली, इसके बाद थाना में संधारित समस्त दस्तावेज, अभिलेख व रजिस्टरों का गहन अवलोकन किया।
एसपी ने आर्म्स व एम्युनिशन, जप्ती माल के रख-रखाव की जांच करते हुए इनके सही और सुव्यवस्थित संधारण के निर्देश दिए। साथ ही थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाशों और गुंडा बदमाशों की हिस्ट्रीशीट का गहन परीक्षण किया गया तथा ग्राम अपराध पुस्तिका में दर्ज प्रविष्टियों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। अपराधियों पर सतत एवं प्रभावी निगरानी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। साथ ही फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने, बेहतर पुलिसिंग, पारदर्शिता और निष्पक्ष कार्रवाई के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई, भीड़भाड़ वाले इलाकों में संघन पेट्रोलिंग, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा रात्रि में सक्रिय गश्त पर जोर दिया।
इसके अलावा जुआ-सट्टा और नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने, टीमवर्क के साथ सूचना संकलन कर निरंतर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।






