छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो हाईवा वाहन जब्त

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस व खनिज विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नवागढ़ पुलिस और खनिज विभाग की टीम ने दो हाईवा वाहनों को जब्त किया है।

नवापारा-केवा रेत घाट क्षेत्र में दबिश

जानकारी के अनुसार, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने नवापारा, केवा रेत घाट क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए रेत से भरे दो हाईवा वाहन पकड़े गए। दोनों वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

चालकों और मालिकों पर होगी कार्रवाई

प्रकरण में संबंधित हाईवा वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ गौड़ खनिज अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत इस्तगाशा तैयार कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button